चीन दौरे पर रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, व्यापार, युद्ध और तेल संकट... जानें ट्रंप-शी वार्ता में क्या होगा खास?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को चीन दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे राष्ट्रपति शी चिनपिंग से मुलाकात कर उनके साथ व्यापार, वैश्विक मुद्दों और ईरान-यूक्रेन संकट पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार रहेगा।

Donald Trump China Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को चीन दौरे के लिए रवाना हो गए, जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग से होने वाली है। इस दौरे को दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों के नजरिए से बहुत अहम माना जा रहा है। ट्रंप ने चीन रवाना होने से पहले ही संकेत दिया कि उनकी यात्रा का फोकस व्यापारिक मुद्दों पर होगा, हालांकि अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है।ट्रंप लगातार चीन पर दबाव बना रहे हैं कि वह ईरान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे, ताकि ईरान अमेरिका की शर्तें मानने के लिए तैयार हो और लंबे समय से जारी युद्ध को खत्म करने या कम से कम होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए कदम उठाए।

Donald Trump, Donald Trump latest news, Donald Trump Stormey Daniels, Donald Trump news, Trump news, president trump, trump latest news

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

मंगलवार को बीजिंग रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने ईरान को लेकर शी चिनपिंग के साथ मतभेदों और इस संघर्ष के वैश्विक तेल बाजारों पर पड़ रहे प्रभाव को कम करके आंकने की कोशिश की। ट्रंप ने शी चिनपिंग के साथ संघर्ष पर चर्चा करने के बारे में कहा, ‘‘हम इस पर लंबी बातचीत करेंगे। सच कहूं तो मुझे लगता है कि उनका रवैया अपेक्षाकृत अच्छा रहा है।’’

End of Feed