खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप-नेतन्याहू ने फोन पर की बात, जल्द होगी दोनों नेताओं की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान जल्द अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं की बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

US Israel Relation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) और इजरायली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान जल्द अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने पर ट्रंप को बधाई दी और कहा कि अमेरिका दुनिया की आजादी का सबसे बड़ा संरक्षक है और इजरायल दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को बेहद महत्व देता है।" हालांकि प्रस्तावित बैठक की तारीख और स्थान का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

us israel

ट्रंप और नेतन्याहू ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान जल्द अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई। ANI

ईरान वार्ता और पश्चिम एशिया के हालात पर टिकी निगाहें

दोनों नेताओं की प्रस्तावित मुलाकात ऐसे समय होने जा रही है जब पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं। हाल के दिनों में ट्रंप ने लेबनान और ईरान से जुड़े मुद्दों पर नेतन्याहू की कुछ नीतियों की सार्वजनिक आलोचना भी की थी।

End of Feed