ट्रंप ने फिर लिया भारत-PAK सीजफायर का 'क्रेडिट', मध्यस्थता वाले अपने दावे को फिर दोहराया, भारत कर चुका है खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'उन्होंने भारत और पाकिस्तान की लड़ाई रोकी।' ट्रंप की राय है कि यह लड़ाई यदि नहीं रुकी हुई तो परमाणु युद्ध शुरू हो जाने का खतरा था। इसलिए वह भारत और पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को धन्यवाद कहना चाहेंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि 'हमने कारोबार की बात की और हमने कहा कि एक दूसरे पर गोली चला रहे लोगों के साथ हम कारोबार नहीं कर सकते।'

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का 'क्रेडिट' एक बार फिर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'उन्होंने भारत और पाकिस्तान की लड़ाई रोकी।' ट्रंप की राय है कि यह लड़ाई यदि नहीं रुकी हुई तो परमाणु युद्ध शुरू हो जाने का खतरा था। इसलिए वह भारत और पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को धन्यवाद कहना चाहेंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि 'हमने कारोबार की बात की और हमने कहा कि एक दूसरे पर गोली चला रहे लोगों के साथ हम कारोबार नहीं कर सकते।'

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

मेरी बातों दोनों देशों ने समझा-ट्रंप

ट्रंप ने कहा, 'दोनों देश परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते थे। इन दोनों ही देशों में महान नेता हैं। हमारी बात को इन्होंने समझा और लड़ाई रोकने के लिए तैयार हो गए यह रुक गया। हम दूसरों को भी लड़ने से रोक रहे हैं। कुल मिलाकर हम किसी और की तुलना बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं क्योंकि हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना और दुनिया के सबसे महान नेता हैं।'

End of Feed