'दित्वाह' से श्रीलंका में तबाही: अब तक 479 की मौत, 14 लाख से अधिक प्रभावित; 25 जिलों में से 22 आपदा क्षेत्र घोषित

चक्रवात ‘दित्वाह’ के बाद बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे श्रीलंका में बुनियादी संरचनाएं ध्वस्त होने से कई जिले अलग-थलग पड़ गए हैं। देश की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है।

श्रीलंका इन दिनों चक्रवात दित्वाह के कारण आई तबाही से जूझ रहा है। बाढ़ और भूस्खलन से द्वीप राष्ट्र का बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते कई जिले अलग-थलग पड़ गए हैं। राहत व बचाव तंत्र पर जबरदस्त दबाव के बीच सरकार ने बुधवार को 25 में से 22 जिलों को 'आपदा क्षेत्र'घोषित कर दिया। इसी बीच भारत ने पड़ोसी पहले की अपनी नीति पर काम करते हुए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत मानवीय सहायता भेजना जारी रखा है।

DITWAH

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह ने मचाई तबाही। फोटो-पीटीआई।

बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 479 लोगों की मौत

सोलह नवंबर से बुधवार शाम तक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 479 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 350 लोग लापता हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, तथा 2,33,000 से अधिक लोग 1,441 राहत केंद्रों में शरण लिए हुए हैं।

End of Feed