Video: 'हम यहां बांग्लादेश हाई कमीशन को बैठने नहीं देंगे...' बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में भड़के सुवेंदु अधिकारी

बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी। इसे लेकर अब पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'दीपू दास को जिंदा जला दिया गया। हम उन्हें यहां (बांग्लादेश हाई कमीशन) को बैठने नहीं देंगे।

Bangladesh Dipu Das Burnt Alive Case: बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में गुरुवार रात ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक जिसका नाम दीपू चंद्र दास था जिसकी उम्र 27 साल थी उसको भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद से भारत मे इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है और इसका विरोध किया जा रहा है। यह घटना भालुका उपजिला के स्क्वायर मास्टर बारी के डुबालिया पारा इलाके में हुई

Bangladesh Dipu Das Burnt Alive Case

बांग्लादेश में हिंदू युवक को हत्या मामले में भड़के सुवेंदु अधिकारी (फोटो: ANI Video Grab)

यह घटना देश में जारी अशांति और अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों पर हमलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है।ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी।

End of Feed