पुतिन के पसंदीदा अखबार की डिप्टी एडिटर की संदिग्ध हालात में मौत, वेबसाइट का कंटेंट देखती थीं अन्ना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 01:55 PM IST

Anna Tsareva Death: रिपोर्टों के मुताबिक अन्ना के पिता कुछ दिनों से अपनी बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनकी अपनी बेटी से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद वह मास्को स्थित अन्ना के घर पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। पिता अन्ना को लेकर अस्पताल गए और चेक-अप कराया।

Anna Tsareva: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 'पसंदीदा अखबार' की डिप्टी एडिटर अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई हैं। 35 साल की अन्ना सारेवा पुतिन समर्थक समाचार पत्र कोम्सोमोलस्कया प्रवदा में काम करती थीं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक साल पहले इसी अखबार के संपादक एवं उनके बॉस की मौत भी संदिग्ध हालात में हुई थी।

Anna Tsareva Death

मॉस्को स्थित अपने घर में मृत मिलीं अन्ना सारेवा।

पिता को बेहोशी की हालत में मिलीं अन्ना

रिपोर्टों के मुताबिक अन्ना के पिता कुछ दिनों से अपनी बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनकी अपनी बेटी से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद वह मास्को स्थित अन्ना के घर पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। पिता अन्ना को लेकर अस्पताल गए और चेक-अप कराया।

End of Feed