न्यू जर्सी में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट मिकी शेरिल ने गवर्नर पद की दौड़ जीती

डेमोक्रेट मिकी शेरिल ने न्यू जर्सी के गवर्नर पद के लिए चुनाव जीत लिया है। उन्होंने एक करीबी मुकाबले में रिपब्लिकन जैक सियाटारेली को हराया। ये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का पहला प्राइमरी चुनाव है, जिसमें मतदाताओं ने चार प्रमुख चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एबिगेल स्पैनबर्गर ऐतिहासिक रूप से पहली बार वर्जीनिया की गवर्नर चुनी गईं।

New Jersey next governor: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले बड़े चुनाव में 4 नवंबर को तीन राज्यों और न्यूयॉर्क शहर में वोटिंग के बाद अब परिणाम आने शुरू हो गए हैं। डिसीजन डेस्क मुख्यालय के अनुसार, डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि मिकी शेरिल ने रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व न्यू जर्सी जनरल असेंबली सदस्य जैक सियाटारेली को हरा दिया है। जहां वे अब न्यू जर्सी की अगली गवर्नर बन गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी के पहले बड़े चुनाव चक्र में यह जीत एक महत्वपूर्ण पल है।

new jersey

न्यू जर्सी में डेमोक्रेट मिकी शेरिल ने गवर्नर पद की दौड़ जीती (Photo-AP)

उत्तरी न्यू जर्सी के एक जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली चार बार की कांग्रेस सदस्य शेरिल ने सियाटारेली की कड़ी चुनौती का सामना किया। ऐसा इसलिए क्योंकि वे बड़े दावेदार और अनुभवी थे। वे 2021 में डेमोक्रेटिक गवर्नर फिल मर्फी से मामूली अंतर से हारने के बाद गवर्नर पद के लिए अपनी तीसरी दावेदारी पेश कर रहे थे। राज्य के कानून के तहत सीमित मर्फी एक और बार के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते थे। इसलिए शेरिल को मौका दिया गया।

End of Feed