इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 174, कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 04:50 PM IST

Indonesia: इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ पीएसएसआई ने इस हादसे को देखते हुए प्रीमियर फुटबॉल लीग लीगा-1 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। उसने अरेमा को बाकी के सत्र के लिए फुटबॉल मैचों की मेजबानी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है। टेलीविजन पर आ रही खबरों में पुलिस और बचावकर्मियों को घायलों तथा मृतकों को एंबुलेंस में ले जाते हुए देखा गया।

KEY HIGHLIGHTS

  1. इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़
  2. भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 174
  3. फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में कई घायल

Indonesia: इंडोनेशिया में शनिवार रात एक फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गयी है। मैच के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई और ज्यादातर लोगों की मौत कुचले जाने के कारण हुई है। पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर में शनिवार शाम को आयोजित फुटबॉल मैच में मेजबान अरेमा एफसी सुरबाया की पर्सेबाया टीम से 3-2 से हार गई, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच झड़पें शुरू हो गईं।

Indonesia deaths

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 174

फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में 174 लोगों की हुई मौतप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपनी टीम की हार से निराश अरेमा के हजारों समर्थकों ने खिलाड़ियों और फुटबॉल अधिकारियों पर बोतलें तथा अन्य वस्तुएं फेंकी। प्रशंसक कंजुरुहान स्टेडियम के मैदान पर उमड़ पड़े और उन्होंने अरेमा प्रबंधन से पूछा कि घरेलू मैचों में 23 वर्ष तक अजेय रहने के बाद टीम यह मैच कैसे हार गई। स्टेडियम के बाहर भी हिंसा शुरू हो गई और पुलिस के कम से कम पांच वाहनों को फूंक दिया गया। दंगा रोधी पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे भगदड़ मच गई। फीफा ने फुटबॉल स्टेडियम में आंसू गैस के गोले छोड़ने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

End of Feed