हार मानने को तैयार नहीं बाइडन, कहा- ट्रंप को फिर हराऊंगा...मैं बस चलता रहूंगा

वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर संवाददाताओं से मुखातिब बाइडन ने दावा किया कि फिलहाल कोई भी सर्वेक्षण या व्यक्ति उन्हें यह संकेत नहीं दे रहा है कि वह दोबारा चुनाव नहीं जीत सकते।

Joe Biden Vs Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आलोचनाओं के बावजूद हार मानने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने एक बार फिर चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धिता दोहराई है। बाइजन ने गुरुवार को कहा कि वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए स्वस्थ और प्रतिबद्ध हैं। बाइडन ने यह भी कहा कि एक मूर्खतापूर्ण गलती उनका इरादा नहीं बदलेगी, क्योंकि उन्हें कई काम पूरे करने हैं।

Joe Biden vs Donald Trump

जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप को फिर से हराऊंगा

वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर संवाददाताओं से मुखातिब बाइडन ने दावा किया कि फिलहाल कोई भी सर्वेक्षण या व्यक्ति उन्हें यह संकेत नहीं दे रहा है कि वह दोबारा चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र कारण होगा, जिसके चलते वह राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ने पर विचार करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे लगता है कि मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हूं। मैंने उन्हें (ट्रंप को) एक बार हराया और मैं अब मैं उन्हें फिर से हराऊंगा।

End of Feed