ट्रंप के एक्शन के खिलाफ अमेरिकी मीडिया संस्थान हुए एकजुट, चैनलों ने राष्ट्रपति की कवरेज पर लगाई रोक; जानें पूरा मामला

ट्रंप प्रशासन द्वारा सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किए जाने के बाद एबीसी न्यूज, सीबीएस न्यूज, फॉक्स न्यूज मीडिया और एनबीसी न्यूज समेत प्रमुख टीवी नेटवर्क ने विरोध जताया। नेटवर्कों ने कहा कि रिपोर्टिंग से असहमति के आधार पर किसी समाचार संस्थान की पहुंच सीमित नहीं की जानी चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किए जाने के बाद देश के प्रमुख टीवी नेटवर्क एकजुट होकर इसके विरोध में सामने आए हैं। एबीसी न्यूज, सीबीएस न्यूज, फॉक्स न्यूज मीडिया और एनबीसी न्यूज समेत व्हाइट हाउस टेलीविजन पूल के सदस्यों ने कहा कि किसी समाचार संगठन की रिपोर्टिंग पसंद नहीं आने के कारण सरकार को उसकी पहुंच सीमित नहीं करनी चाहिए।

Trump Iran War

व्हाइट हाउस में एंट्री रोकी तो कोर्ट पहुंचा CNN, MS NOW और Politico; ट्रंप प्रशासन को दी चुनौती।

नेटवर्कों ने संयुक्त बयान में कहा कि अमेरिकी जनता का यह अहम हित है कि उसे अपनी सरकार के कामकाज के बारे में सटीक और स्वतंत्र जानकारी मिलती रहे। बयान में स्पष्ट किया गया कि किसी समाचार संस्थान की रिपोर्टिंग से असहमति होने के आधार पर उसकी व्हाइट हाउस तक पहुंच को सीमित नहीं किया जाना चाहिए।

End of Feed