व्हाइट हाउस और मीडिया में बढ़ा तनाव, CNN को नहीं मिलेगी ट्रंप की एयर फोर्स वन में एंट्री

यह नया विवाद उस घटनाक्रम के तुरंत बाद सामने आया है, जब ट्रंप प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस परिसर से प्रतिबंधित किए गए तीन मीडिया आउटलेट्स के पत्रकार अदालत के आदेश के बाद वापस रिपोर्टिंग के लिए लौटे ही थे।

CNN left off Air Force One: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच जारी टकराव में एक नया मोड़ आ गया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार रात संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप की शनिवार को होने वाली यात्रा के दौरान दिग्गज समाचार नेटवर्क CNN को राष्ट्रपति के विमान 'एयरफोर्स वन' (Air Force One) में जगह नहीं दी जाएगी। CNN की जगह रूढ़िवादी मीडिया आउटलेट 'रिएल अमेरिकाज वॉइस न्यूज' को शामिल किया गया है। प्रेस की स्वतंत्रता और अमरीकी संविधान के प्रथम संशोधन के अधिकारों को लेकर चल रही इस बहस के बीच प्रशासन द्वारा उठाया गया यह नया कदम मीडिया प्रतिबंधों को और कड़ा करने का संकेत देता है।

Trump

CNN को नहीं मिलेगी एयरफोर्स वन में एंट्री

बैन और पूल नेटवर्क का विरोध

यह नया विवाद उस घटनाक्रम के तुरंत बाद सामने आया है, जब ट्रंप प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस परिसर से प्रतिबंधित किए गए तीन मीडिया आउटलेट्स के पत्रकार अदालत के आदेश के बाद वापस रिपोर्टिंग के लिए लौटे ही थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में CNN, MS NOW, और Politico को व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

End of Feed