CM Yogi in Singapore: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं। सोमवार को उनकी बैठक गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (GIC) के सीईओ लिम चो किआत के अगुवाई वाले शिष्टमंडल से हुई। इस बैठक में त्तर प्रदेश में बुनियादी संरचना, लॉजिस्टिक, औद्योगिक पार्क एवं टिकाउ शहर विकास परियोजनाओं सहित लंबे समय तक के निवेश पर चर्चा हुई। X पर अपने एक पोस्ट में यूपी के सीएम ने कहा कि यूपी में चल रहीं जीआईसी की मौजूदा साझेदारियों की सराहना की। खास तौर से मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट एवं आईआरबी में सहयोग के लिए जीआईसी की प्रशंसा की।
सिंगापुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।
GIC के सीईओ के साथ सीएम योगी की बैठक
अपने X पोस्ट पर सीएम योगी ने कहा, 'सिंगापुर में आज जीआईसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिम चो किआत और उनके शिष्टमंडल के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। इस बैठक में उनसे यूपी में लंबी अवधि के संस्थागत निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। खासतौर से यह बातचीत बुनियादी संरचना, लॉजिस्टिक, औद्योगिक पार्क, स्थायी शहरी विकास परियोजनाओं पर हुई। हमने गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट एवं ग्रीनको में जाआईसी की साझेदारी की प्रशंसा की।'
टेमासेक के चेयरमैन से मिले
जीआईसी के अलावा सीएम योगी ने टेमासेक के चेयरमैन से मुलाकात की। सीएम योगी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास व अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश जबकिअसेंडास द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास हेतु करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।
टेमासेक को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया
इस मुलाकात के बारे में सीएम ने कहा कि आज सिंगापुर में टेमासेक के चेयरमैन मिस्टर टीओ ची हेन और उनकी टीम के साथ एक अच्छी मीटिंग हुई। उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट में हिस्सा लेने के मौकों पर चर्चा हुई। राज्य के पॉलिसी फ्रेमवर्क और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस पर जोर दिया गया।
