लैंड हो रहा था ट्रंप का प्लेन, लेकिन डटा रहा चीनी सैनिक, सामने 'मौत' देखकर भी नहीं हिला

Trump in China: अब चीनी सैनिक के अनुशासन पर पूरी इंटरनेट फिदा है और एक्स पर Nietzschean Soldier हैशटैग ट्रेंड कर रहा। ये वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान होंगे।

Chinese Soldier: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर हैं। इस दौरान एक ऐसी चीज हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां रनवे पर ट्रंप के हवाई जहाज के नीचे खड़े चीनी सैनिक की हिम्मत देखकर नेटिजन्स हैरान हैं। ये सैनिक सामने मौत देखकर भी नहीं हिला। ये VIDEO खूब तहलका मचा रहा है। अब चीनी सैनिक के अनुशासन पर पूरी इंटरनेट फिदा है और एक्स पर Nietzschean Soldier हैशटैग ट्रेंड कर रहा। ये वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान होंगे।

china soldier

प्लेन के नीचे डटा रहा चीनी सैनिक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। उम्मीद है कि यह सम्मेलन भव्यता और प्रतीकात्मकता से भरपूर होगा, लेकिन व्यापार, ताइवान के साथ अमेरिकी संबंध या ईरान युद्ध जैसे प्रमुख मुद्दों पर कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना नहीं है। बुधवार रात बीजिंग पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह के बाद, ट्रंप का स्वागत चीनी नेता शी जिनपिंग ने अगली सुबह तियानमेन स्क्वायर स्थित पीपुल्स ग्रेट हॉल में किया।

End of Feed