China Taiwan Relations: चीन-ताइवान रिश्तों में नरमी, सीधी उड़ानों और व्यापार बहाली की तैयारी

China Taiwan Relations: चीन अब ताइवान के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश में है। ताइवान के साथ निलंबित संबंधों को चीन फिर से शुरू करने जा रहा है।

China Taiwan Relations: चीन ने रविवार को कहा कि वह ताइवान के साथ निलंबित संबंधों को कुछ हद तक फिर से शुरू करेगा। इनमें समूचे चीन के शहरों के लिए सीधी उड़ानें और ताइवानी मत्स्य उत्पादों का आयात भी शामिल है। हाल में ताइवान की विपक्षी पार्टी की नेता ने चीन की यात्रा की थी। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधीन ’ताइवान वर्क ऑफिस’ ने एक बयान जारी कर कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी और ताइवान की कुओमिंतांग पार्टी के बीच एक दीर्घकालिक संचार तंत्र स्थापित करने की संभावना तलाशेगा तथा ताइवान के जलीय कृषि उत्पादों के आयात को सुविधाजनक बनाएगा जिन पर हाल के वर्षों में प्रतिबंध लगा दिया गया था। कुओमिंतांग पार्टी की प्रमुख चेंग ली-वुन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें दोनों ने शांति की अपील की, लेकिन कोई विशिष्ट प्रस्ताव नहीं दिया। ताइवान स्वशासित देश है लेकिन चीन इस द्वीप को अपना हिस्सा मानता है।

xi jinping.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो- AP)

चीन और ताइवान के बीच संबंध कब से बिगड़े?

चीन और ताइवान के बीच संबंध 2016 से तनावपूर्ण हैं, जब ताइवान की जनता ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की त्साई इंग-वेन को राष्ट्रपति चुना था। तब से बीजिंग ने राजधानी ताइपे में ताइवान सरकार के साथ अपने अधिकतर आधिकारिक संपर्क बंद कर दिया और रोजना द्वीप की ओर सैन्य विमान तथा जहाज भेजना शुरू कर दिया।

End of Feed