दुनिया

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बिना चेतावनी के एक घर को बनाया निशाना, हमले में 6 की मौत

Israel-Lebanon Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के एक कस्बे में रविवार को भीषण हमला किया।

Image

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किया हमला

Photo : AP

Israel-Lebanon Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के एक कस्बे में रविवार को भीषण हमला किया। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हमला बिना किसी चेतावनी के किया गया और लेबनान के मारूब कस्बे में एक घर को निशाना बनाया गया, जहां सात लोग रह रहे थे।

हिजबुल्लाह को निशाना बना रहा इजरायल

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इजरायल ने एक घर को निशाना बनाया। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। इस हमले को लेकर इजरायल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इजरायली सरकार का कहना है कि वह हिजबुल्लाह के लड़ाकों या ठिकानों को निशाना बना रही है।

हाल के दिनों में दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले तेज हो गए हैं, जो जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ जारी हैं, लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर की घोषणा होने के कुछ वक्त बाद ही इजरायल ने बेरूत और लेबनान के अन्य हिस्सों को निशाना बनाते हुए बमबारी की थी। इस दौरान, इजरायल ने 10 मिनट में 100 से ज्यादा ठिकानों को कहर बरपाया था। इस हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 2,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

दो हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

लेबनान के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने जब ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर हमला किया था और युद्ध शुरू हुआ था तब से इजरायली हमलों में 2,020 लोगों हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 मेडिकल और आपातकालीन कर्मचारी शामिल हैं, जो 2 मार्च को लेबनान के पश्चिम एशिया युद्ध में शामिल होने के बाद से मारे गए हैं। इसके अलावा 6,436 लोग घायल हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article