पिछले 60 वर्षों में चीन की जनसंख्या में पहली बार आई कमी, अगर ऐसा रहा तो भारत निकल जाएगा आगे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 17, 2023, 09:13 AM IST

चीन, दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। लेकिन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 60 वर्षों में पहली बार जनसंख्या में गिरावट हुई है। अगर गिरावट की रफ्तार इस तरह से जारी रही तो जनसंख्या के मामले में भारत चीन से आगे निकला जाएगा

जनसंख्या के हिसाब से दुनिया में चीन पहले(China India population) नंबर पर और भारत दूसरे पायदान पर है। जनसंख्या को विकास के लिए जरूरी और घातक दोनों माना जाता है। दुनिया के बहुत से मुल्क ऐसे हैं जहां जनसंख्या की कमी उनके विकास में बाधक बनी हुई है तो बहुत से ऐसे मुल्क हैं जहां जनसंख्या की अधिकता नीति नियंताओं के लिए परेशानी की वजह हैं। इन सबके बीच जनसंख्या के मामले में भारत और चीन पर नजर डालना जरूरी हो जाता है। कोरोना महामारी के बीच इस तरह की खबर है कि पिछले 60 वर्षों में चीन की जनसंख्या में कमी आई है। अब यहां पर सवाल है कि इसका अर्थ क्या है। क्या भारत अब बहुत जल्द चीन से जनसंख्या के मामले में आगे निकल जाएगा। जानकारों का कहना है कि अगर बात भारत की करें को फर्टिलिटी रेट में कमी आई है। लेकिन भारत का जनसंख्या बेस ही वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। चीन ने जब 1980 में एक बच्चा नीति(one child policy in china) पर काम करना शुरू किया तो उसका असर नजर आया। लेकिन अब चीन ने उस नीति को कहीं पीछे छोड़ दिया है।

china population

चीन की आबादी में आई कमी

जनसंख्या की गणित- भारत और चीन

  • भारत की आबादी- 1.417 बिलियन यानी 141 करोड़ अनुमानित(2021 का सेंसस अभी नहीं हुआ है।)
  • चीन की आबादी- 1.426 बिलियन यानी 142 करोड़
  • 2050 तक चीन की आबादी घट कर 1.31 बिलियन होने की संभावना, करीब आठ फीसद की कमी
  • 2064 तक भारत की आबादी 1.7 बिलियन होने की संभावना
  • चीन की जनसंख्या में कमी को देखें तो इसका अर्थ यह है कि भारत बहुत जल्द ही चीन से आगे निकल जाएगा।
  • 1950 में जनसंख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर चीन और भारत की भागीदारी 35 फीसद थी।
  • 1980 में बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए एक बच्चा नीति को अमल में लाया और इसकी वजह से जन्म दर में कमी आई।
  • 2050 तक चीन की जनसंख्या मौजूदा आंकड़ों से आठ फीसद कम होगी
  • 2050 तक 15-64 आयु समूह में भारत में जनसंख्या में बढ़ोतरी होगी।

End of Feed