चीन का अमेरिका पर पलटवार, कहा- वॉशिंगटन ने टैरिफ समझौते को गंभीर रूप से किया कमजोर, निशाने पर आए चीनी छात्र

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने एकतरफा और बार-बार नए आर्थिक और व्यापारिक टकराव को भड़काया है, जिससे द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में अनिश्चितता और अस्थिरता बढ़ी है।

China hits backs at US: चीन ने सोमवार को अमेरिका पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उसने एआई चिप निर्यात नियंत्रण दिशा-निर्देशों, चीन को चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर की बिक्री रोकने और चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने जैसे कई प्रतिबंध लगाकर हाल ही में जिनेवा में हुए व्यापार समझौते का गंभीर उल्लंघन किया है। वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने चीन के खिलाफ लगातार कई भेदभावपूर्ण प्रतिबंधात्मक उपायों को लागू करके जिनेवा में चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार वार्ता के दौरान बनी आम सहमति को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है।

China USA

चीन-अमेरिका टैरिफ युद्ध

डोनाल्ड ट्रंप के आरोप किए खारिज

उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आरोप का खंडन किया कि चीन ने "हमारे साथ समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है"। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी उपायों में एआई चिप निर्यात नियंत्रण पर दिशा-निर्देश जारी करना, चीन को चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर की बिक्री रोकना और चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने की घोषणा करना शामिल है। खास बात है कि चीन ने छात्र वीजा को व्यापार और टैरिफ से संबंधित मुद्दों के साथ जोड़ दिया है।

End of Feed