Trump Tariff: 'हम न युद्ध करते न साजिश रचते', ट्रंप की 100% टैरिफ वाली धमकी पर चीन का करारा जवाब

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से चीन पर 50–100% टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदना बंद करने की अपील की थी, जिससे उनका दावा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते और प्रतिबंध हालात को और जटिल बना देंगे। उन्होंने जोर दिया कि चीन हमेशा शांति वार्ता और राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देता है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां पहले से ही संघर्ष और अराजकता से भरी हुई हैं।

China On Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में NATO देशों से चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी बात कही है। ट्रंप के इस बयान पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीनी विदेश मंत्री ने टंप के बयान पर पलटवार किया है।

trump xi jinping news

टैरिफ को लेकर चीन ने ट्रंप पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: AP)

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि वह ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते और प्रतिबंधों से समस्याएं और जटिल हो जाएंगी। चाइन डेली रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री ने ये टिप्पणी शनिवार को की। वे स्लोवेनिया की उप-प्रधानमंत्री और विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री तान्जा फाजोन के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed