Operation Sindoor: पहले दिया PAK का साथ, अब कर रहा शांति की बात... ट्रंप के बाद अब चीन ने किया सीजफायर कराने का दावा

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया कि इस वर्ष चीन ने कई वैश्विक ‘हॉटस्पॉट’ मुद्दों में मध्यस्थता की, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भी शामिल रहा। उनके इस बयान ने नई कूटनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। हालांकि भारत लगातार यह स्पष्ट करता रहा है कि मई 7 से 10 के बीच भारत-पाक संघर्ष का समाधान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधे संवाद से हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने दावा है कि भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में उसने अहम भूमिका निभाई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को बीजिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हालात और चीन के विदेश संबंधों पर एक संगोष्ठी में कहा कि इस साल चीन ने कई संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में मध्यस्थता की है।

wang yi

चीन के विदेश मंत्री वांग यी की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: AP)

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे अस्थिर दौर: वांग यी

उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करने में भी चीन की भूमिका रही। वांग यी ने कहा कि मौजूदा समय द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे अस्थिर दौर है, जहां स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष बार-बार सामने आ रहे हैं।

End of Feed