चीन की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

China Factory Fire: चीन के फुज्यान प्रांत के जिनजियांग शहर में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तुरंत तलाशी और बचाव अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

China Factory Fire: चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित फुज्यान प्रांत के जिनजियांग शहर (Jinjiang city shoe factory fire) से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस भयानक अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के मुताबिक, यह भीषण आग दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री की इमारत में लगी। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

China Factory Fire

चीन में भीषण दर्दनाक हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

सोशल मीडिया पर सामने आए हादसे के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार पूरी इमारत से निकल रहा है। आग की विभीषिका इतनी ज्यादा थी कि इसने पास की अन्य संरचनाओं और इमारतों को भी अपनी जद में ले लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

End of Feed