China Viral Video: लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज, चीन से सामने आया सबसे 'डरावना वीडियो'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 26, 2022, 06:47 PM IST

China Corona Death VIRAL VIDEO:चीन में कोरोना के जो हालात हैं उनके बारे में जानकर लोग हैरान हैं वहां ऐसा कहर मचा है कि लाशों के लिए भी जगह कम पड़ रही है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. चीन में कोरोना से मरे लोगों की लाशों से कोल्ड स्टोरेज भरे
  2. कई बड़े-बड़े कंटेनर भी मंगाए गए हैं, जिनमें लाशों को रखा जा रहा है
  3. चीन में अगले साल तक कोरोना से 20 लाख मौत का अनुमान जताया जा रहा है

China Corona death: चीन में कोरोना का ऐसा कहर मचा हुआ है जिसकी कल्पना मात्र से ही रोंगटे खड़े हो जाएं, वहां इस घातक बीमारी से रोजाना सैकड़ों मौतें हो रही हैं, लेकिन वहां की सरकार ने अब इन आंकड़ों के सामने आने पर ही रोक लगा दी है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शनिवार को एक दिन के अंदर करीब आठ हजार नागरिकों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई।

china covid death

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन में अगले साल तक कोरोना से 20 लाख मौत हो सकती है

गौर हो कि अभी एक दिन में चीन में कोविड के 3 करोड़ 70 लाख नए मामले सामने आए हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन में अगले साल तक कोरोना (Coronavirus) से 20 लाख मौत हो सकती है।

End of Feed