Video: चीन में भरे बाजार शख्स ने चला दिया बुलडोजर, कम से कम 8 लोगों की गई जान

Chinese Man Drives bulldozer over crowd: चीनी व्यक्ति ने लोगों पर बुलडोजर चढ़ा दिया। संदिग्ध व्यक्ति लंबे समय से याचिकाकर्ता था, जिसे जबरदस्ती तोड़फोड़ और स्थानीय सरकारी मुद्दों को लेकर शिकायतें थीं।

China Bulldozer Video: चीन से एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है। इसमें एक शख्स को बुलडोजर से तबाही मचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुलडोजर चला रहे शख्स ने वाहनों को क्या, लोगों की भीड़ को भी कुचलने से नहीं बक्शा। शनिवार की इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Video: चीन में भरे बाजार शख्स ने चला दिया बुलडोजर, कम से कम 8 लोगों की गई जान

Video: चीन में भरे बाजार शख्स ने चला दिया बुलडोजर, कम से कम 8 लोगों की गई जान

दरअसल, 50 साल के आस-पास के एक व्यक्ति ने जान-बूझकर बीजिंग के फांगशान जिले में स्थित एक भीड़भाड़ वाले सब्जी और पारंपरिक बाजार, दहानजी मार्केट में एक बुलडोजर घुसा दिया। यह घटना 29 मार्च को दोपहर के आस-पास हुई; वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलडोजर तेजी से दुकानों के बीच से गुजर रहा है और कई पैदल चलने वालों तथा दुकानदारों को टक्कर मार रहा है।

End of Feed