चीन को मिली बड़ी कामयाबी, चंदा मामा के नमूने ले आया अंतरिक्ष यान; अब विज्ञानी करेंगे जांच

Chang'e 6 Mission: चीन ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि चीन का चांग'ई 6 अंतरिक्ष यान चंद्रमा से चट्टान और मिट्टी के नमून एकत्रित करके सुरक्षित पृथ्वी पर लौट लाया है और अब अंतरिक्ष यान को बीजिंग ले जाया जाएगा, जहां पर विज्ञानी चंद्रमा से लाए गए नमूनों की जांच करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिशन पूरा कर पृथ्वी पर लौटा अंतरिक्ष यान
  • राष्ट्रपति ने मिशन की सफलता पर दी बधाई
  • चीन चंद्रमा के सुदूर हिस्से में उतरने वाला इकलौता देश बना

Chang'e 6 Mission: चीन का चांग'ई 6 अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र से चट्टान और मिट्टी के नमूने एकत्रित करने का ऐतिहासिक मिशन पूरा करने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आया। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक प्रमुख उपलब्धि है।

China

चीन

चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने ऐलान किया कि यह अंतरिक्ष यान मंगलवार की दोपहर को उत्तरी चीन के इनर मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र में बीजिंग के समयानुसार दोपहर दो बजकर सात मिनट पर उतरा और यह मिशन पूरी तरह सफल रहा। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चांग'ई 6 मिशन की सफलता पर बधाई दी।

End of Feed