World News: सेंट्रल अफ्रीकी देश चाड (Chad) में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन (Protest) हो रहे हैं। सरकार की तरफ से अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी कार्यकाल 2 साल और बढ़ा दिया गया जिसके खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई। जानकारी के मुताबिक एनजीमा शहर में हुए हिंसक प्रदर्शनों में करीब 40 लोगों की मौत हो गई जबकि चाड के दूसरे सबसे बड़े शहर मोउनदोउ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जिसमें 20 लोग मारे गए।
चाड में सत्ता के विरोध में हो रहे हैं हिंसक प्रदर्शन
