सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान में जश्न का माहौल, सड़कों पर उमड़े लोग, धार्मिक नारे लगाकर किया खुशी का इजहार

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के 'अस्थायी सीजफायर' की घोषणा के बाद ईरान में जश्न का माहौल है। तेहरान में आधी रात के बाद लोग सड़कों पर निकल आए।

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के 'अस्थायी सीजफायर' की घोषणा के बाद ईरान में जश्न का माहौल है। तेहरान में आधी रात के बाद लोग सड़कों पर निकल आए। लोगों को लगता है कि सीजफायर लागू होने के बाद उनके देश पर हमले रुक जाएंगे और इससे उन्हें राहत मिलेगी। सड़कों पर लोग हाथों में अपने देश का ध्वज लहराते और 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाते देखे गए। इस बीच, रिपोर्टें यह भी हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के 'अस्थायी सीजफायर' की घोषणा के बावजूद हमले अभी रुके नहीं हैं। रिपोर्टों के मुताबिक इजराइल और ईरान ने दोनों ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर हमले किए हैं।

US Iran Ceasefire

तेहरान की सड़कों पर खुशी मनाते लोग।

सीजफायर डील से इजराइल खुश नहीं-रिपोर्ट

ईरान के साथ अमेरिका की सीजफायर डील तो हो गई है लेकिन इस दो सप्ताह के समझौते को लेकर इजराइल के मन में संदेह है। सीएनएन ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से कहा है कि इजराइल को इस सीजफायर को लेकर अपनी चिंताएं हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस सीजफायर डील में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को देखते हुए वह इस समझौते का सम्मान करेगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस सीजफायर डील के लिए इजराइल पूरी तरह से तैयार नहीं था क्योंकि ईरान में वह अभी और ठिकानों को निशाना और सैन्य कार्रवाई के जरिए लक्ष्यों को हासिल करना चाहता था।

End of Feed