होर्मुज के पास भारतीय चालक दल वाले मालवाहक पोत पर संदिग्ध हमला; पोत ने भेजा SOS अलर्ट

होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, ओमान के तट से करीब 15 समुद्री मील दूर भारतीय चालकदल वाले एक मालवाहक पोत को निशाना बनाए जाने की खबर है। हालांकि इस हमले में किसी जानमाल की हानि की खबर नहीं है।

होर्मुज में तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर एक भारतीय वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर प्रोजेक्टाइल हिट की खबर है। इस जहाज पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि इस हमले में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। वहीं, शिपिंग मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि तेल टैंकर Marivex में आग लगने की घटना में सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। हालांकि मंत्रालय ने जहाज पर किसी हमले या या प्रोजेक्टाइल हिट होने की पुष्टि नहीं की है।

भारतीय चालक दल वाले मालवाहक पोत पर संदिग्ध हमला।

भारतीय चालक दल वाले मालवाहक पोत पर संदिग्ध हमला। (फोटो- AI)

समुद्री सूत्रों के अनुसार, पलाऊ (Palau) के झंडे वाला यह जहाज ओमान के तट से करीब 15 समुद्री मील दूर था, जब एक जोरदार विस्फोट ने उसके इंजन रूम को निशाना बनाया। धमाके के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और समुद्री क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

End of Feed