भारत-कनाडा के बीच रिश्तों में दिखी कड़वाहट, कैनेडियाई मंत्री ने रोका ट्रेड मिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2023, 08:28 AM IST

Canada Trade Mission to India: पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के सामने कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों और मंदिरों पर हमले को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों के बीच कड़वाहट देखी गई है।

Canada Trade Mission to India: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान के मुद्दे को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है। इस बीच खबर है कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत को फिलहाल रोक दिया गया है। कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने भारत के साथ होने जा रही ट्रेड मिशन को स्थगित कर दिया है। यह वार्ता अक्टूबर में होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कारण राजनीतिक मुद्दों को बताया गया है।

India-Canada Relation

कनाडा ने भारत में रोका ट्रेड मिशन

कनाडा की व्यापार मंत्री के प्रवक्ता शांति कोसेन्टिनों ने बताया है कि हम फिलहाल भारत के साथ आगामी ट्रेड मिशन को स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने खालिस्तान के मुद्दे का हवाला दिए बिना कहा है कि राजनीतिक मुद्दों को सुलझा लिए जाने के बाद इस बातचीत को बहाल किया जाएगा।

End of Feed