Hardeep Nijjar Case: अब अमेरिका पर दबाव बना रहा कनाडा, G-20 से पहले जस्टिन ट्रूडो ने की थी पर्दे के पीछे चर्चा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 20, 2023, 11:36 AM IST

पीएम ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में बड़ी दरार आई है। इसे लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Canada Allegations: सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों को फंसाने के विस्फोटक आरोप लगाने से कुछ हफ्ते पहले कनाडाई अधिकारियों ने अमेरिका सहित अपने सहयोगियों से हत्या की सार्वजनिक निंदा की मांग की थी। लेकिन कनाडा को इसमें कोई सफलता नहीं मिली। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे बाइडन प्रशासन और उसके सहयोगियों के सामने राजनयिक चुनौतियां आ सकती हैं। क्योंकि ये देश अब भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका ने भारत से जांच में सहयोग करने को कहा

वहीं, अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा उनके देश में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने पर बहुत चिंतित है। साथ ही बाइडन प्रशासन ने भारत से मामले की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरदीप सिंह निज्जर (45) की कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर 18 जून को दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसपर 10 लाख रुपये का नकद इनाम था।

End of Feed