कनाडा के मशहूर पत्रकार पर खालिस्तानियों ने किया हमला, उस वाकये को याद कर सिहर उठे

कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में खालिस्तानी प्रदर्शनों का दस्तावेजीकरण करने के लिए लोकप्रिय हुए बेजिरगन ने कहा कि रविवार को हुए टकराव का नेतृत्व एक प्रदर्शनकारी ने किया था, जिसने पहले भी उन्हें ऑनलाइन परेशान किया था।

Canada Journalist Assaulted By Khalistanis: खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन (Mocha Bezirgan) ने कहा है कि वैंकूवर शहर में रैली को फिल्माते समय खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने उन्हें घेरा और धमकाया और कुछ समय के लिए उनका फोन भी छीन लिया गया था। पत्रकार ने कहा, यह दो घंटे पहले ही हुआ है और मैं अभी भी कांप रहा हूं। बेजिरगन ने समाचार एजेंसी एएनआई को फोन पर दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने गुंडों की तरह बर्ताव किया, मेरे पीछे पड़ गए, मेरा फोन छीन लिया, मुझे रिकॉर्डिंग करने से रोकने की कोशिश की।

Mocha Bezirgan

कनाडा के पत्रकार मोचा बेजिरगन

हाथ से छीना फोन, पुलिस ने बचाया

कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में खालिस्तानी प्रदर्शनों का दस्तावेजीकरण करने के लिए लोकप्रिय हुए बेजिरगन ने कहा कि रविवार को हुए टकराव का नेतृत्व एक प्रदर्शनकारी ने किया था, जिसने पहले भी उन्हें ऑनलाइन परेशान किया था। उन्होंने कहा, अचानक दो या तीन लोग मेरे सामने आ गए। मैंने अपने फोन पर बैकअप रिकॉर्डिंग शुरू की; तभी उनमें से एक ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया। पास में मौजूद वैंकूवर पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और उस शख्स को पीछे हटने का आदेश दिया। बाद में बेजिरगन ने एक बयान दर्ज किया, तुरंत किसी की गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की गई।

End of Feed