Canada में गैंगस्टर Sukhdool Singh की हत्याः खालिस्तानी आतंकी का था दायां हाथ, NIA ने घोषित कर रखा था ईनाम

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 21, 2023, 01:12 PM IST

Canada Latest News: हिंदुस्तान से फरारी काट रहे ए कैटेगरी के गैंगस्टर सिंह का मर्डर गोली मारकर पीनीपेग सिटी में किया गया। वह वहां पर भारत में गुर्गों के जरिए रंगदारी या फिर उगाही किया करता था।

Canada Latest News: कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके मारा गया है। हिंदुस्तान से फरारी काट रहे ए कैटेगरी के गैंगस्टर सिंह का मर्डर गोली मारकर पीनीपेग सिटी में किया गया। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, सिंह कनाडा में बैठे अर्शदीप डल्ला (गोल्डी और लॉरेन्स का जानी दुश्मन था) का का बेहद करीबी था। कुछ लोग उसे इसी खालिस्तानी आतंकी का दाया हाथ मानते थे। वह वहां पर भारत में गुर्गों के जरिए रंगदारी या फिर उगाही किया करता था।

Sukhdool Singh

गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके। (फाइल)

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में सिंह के खिलाफ ईनाम भी घोषित किया था। साथ ही 43 गैंगस्टर्स के साथ उसका फोटो भी जारी किया था, जिसमें इसकी बेनामी संपत्ति की जानकारी देने की अपील की गई थी। कनाडा भागने के लिए सुक्खा ने साल 2017 में फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया था। यही वजह है कि उसे पासपोर्ट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट मिल पाया था। ऐसा तब हुआ था, जब उसके खिलाफ सात क्रिमिनल केस दर्ज थे।

End of Feed