अफगानिस्तान से US तक, आयशा वहाब ने रचा इतिहास, कांग्रेस पहुंचने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बनीं

बृहस्पतिवार को घोषित नतीजों के अनुसार, वहाब को कुल मतों में से 53.09 प्रतिशत वोट मिले जबकि हर्नांडेज को 46.91 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। चुनाव दो दिन पहले हुआ था। वहाब स्वालवेल के शेष कार्यकाल के लिए यानी अगले साल 20 जनवरी तक पद पर रहेंगी।

Aisha Wahab : डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रगतिशील नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए हुए विशेष चुनाव में जीत हासिल कर ली और इसी के साथ वह अमेरिकी संसद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं। वहाब (39) ने इस सीट के चुनाव में मध्यमार्गी डेमोक्रेट मेलिसा हर्नांडेज को हराया। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एरिक स्वालवेल ने यौन दुराचार के आरोपों के बीच यह सीट खाली कर दी थी। वहाब ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक बयान में कहा, 'आज इस जिले ने पहली अफगान-अमेरिकी को संसद के लिए चुनकर इतिहास रच दिया।’

Aisha wahab

US कांग्रेस पहुंचने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बनीं।

वहाब को 46.91 प्रतिशत मत प्राप्त हुए

बृहस्पतिवार को घोषित नतीजों के अनुसार, वहाब को कुल मतों में से 53.09 प्रतिशत वोट मिले जबकि हर्नांडेज को 46.91 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। चुनाव दो दिन पहले हुआ था। वहाब स्वालवेल के शेष कार्यकाल के लिए यानी अगले साल 20 जनवरी तक पद पर रहेंगी। हालांकि, नवंबर में पूर्ण कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव में उनका एक बार फिर हर्नांडेज से कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

End of Feed