Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छत ढही, 6 लोगों की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 03:50 PM IST

Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan News : पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan News : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सोमवार को एक कमरे की छत ढह जाने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह दुखद घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के रघजई इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

khyber Pakhtunkhwa

खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हादसा।

प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने वजीरिस्तान में घर ढहने से छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की और जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र राहत और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

End of Feed