मगरमच्छ एक्सपर्ट का घिनौना रूप आया सामने, सेक्स करने के बाद 39 कुत्तों को मार डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 01:52 PM IST

अदालत ने पाया कि ब्रिटन को जानवरों और विशेष रूप से कुत्तों में यौन रुचि थी। अपने कुत्तों पर अत्याचार करने के साथ-साथ उसने डार्विन क्षेत्र में पालतू जानवरों के मालिकों से भी जानवर मंगवाए।

Adam Britton: ब्रिटेन के एक प्रमुख मगरमच्छ विशेषज्ञ और टीचर को कुत्तों के साथ बलात्कार, यातना देने और हत्या से जुड़े 56 आरोपों में दोषी ठहराया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडम ब्रिटन ने अप्रैल 2022 में अपनी गिरफ्तारी तक 42 से अधिक कुत्तों का यौन शोषण किया। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में स्थित 51 वर्षीय जूलॉजिस्ट ब्रिटन को सोमवार को उत्तरी क्षेत्र के सर्वोच्च न्यायालय (एनटी) में पेश किया गया जहां उसने आरोपों को स्वीकार कर लिया। उसे बाल दुर्व्यवहार सामग्री इस्तेमाल करने और इसे प्रसारित करने के चार मामलों में भी दोषी ठहराया गया है।

Adam Britton

आरोपी एडम ब्रिटन

39 कुत्ते मार डाले

मुख्य न्यायाधीश माइकल ग्रांट ने कहा कि अत्याचार से 39 कुत्तों की मौत हुई। जज ने कहा कि इन तथ्यों में ऐसी सामग्री शामिल है जिसे केवल क्रूरता के वीभत्स और विकृत कृत्य ही माना जा सकता है जो बेहद परेशान करने वाला है। मेरे आकलन के अनुसार इससे नर्वस शॉक पैदा हो सकती है।

End of Feed