ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रहे विमान में हुआ क्या? आयरलैंड के ऊपर 37,000 से सीधे 9,000 फीट पर आई फ्लाइट , जारी किया 7700 कोड

लंदन के हीथ्रो से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए295 (BA295) में आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय अचानक आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई। विमान के पायलटों ने एविएशन इमरजेंसी कोड स्क्वॉक 7700 (Squawk 7700) एक्टिव किया, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे आकर लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर आ गया। स्क्वॉक 7700 कोड एयर ट्रैफिक कंट्रोल को किसी संकट या इमरजेंसी का संकेत देता है।

लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए295 में सोमवार को अचानक इमरजेंसी की स्थिति सामने आई। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने आयरलैंड के ऊपर स्क्वॉक 7700 एक्टिव किया। यह एक प्रकार का इमरजेंसी सिग्नल है। इसके बाद विमान की ऊंचाई घटकर करीब 9,000 फीट रह गई। घटना के बाद विमान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

british airways (2)

ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन में इमरजेंसी। PTI

आयरलैंड के ऊपर अचानक बदली विमान की ऊंचाई

फ्लाइट ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, ब्रिटिश एयरवेज की बीए295 लंदन के हीथ्रो से अमेरिका के शिकागो के लिए उड़ान भर रही थी। उड़ान के दौरान आयरलैंड के ऊपर विमान ने इमरजेंसी कोड 7700 प्रसारित किया।इसके बाद विमान की ऊंचाई में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया। ट्रैकर के मुताबिक, विमान करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर आ गया।

End of Feed