Britain PM: तो बोरिस जॉनसन की बात हुई सच...? किया था ये दावा, अब फिर से वापसी की लग रही अटकलें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:44 AM IST

Britain PM: आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक संकट के बीच लिज ट्रस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। लिज ट्रस कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी से बगावती रूख अपनाई हुईं थीं। ट्रस ने 45 दिन पहले ही ब्रिटेन के पीएम पद की कुर्सी संभाली थी। इस इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन को लेकर अटकलें लगने लगी हैं।

Britain PM: बोरिस जॉनसन...ब्रिटेन के पूर्व पीएम, जिनके पार्टीगेट प्रकरण ने काफी हंगामा खड़ा किया था। एक सांसद के सेक्स स्कैंडल और फिर पार्टी में बगावत के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था। इन्हीं की जगह पर लिज ट्रस पीएम बनीं थीं। लिज ट्रस जब पीएम बन रही थीं और जॉनसन जब पीएम की कुर्सी से विदा ले रहे थे, तब उन्होंने कुछ ऐसी बात कही थी, जो अब कुछ-कुछ सच होती दिख रही है।

britain pm

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फोटो- AP)

तब बोरिस जॉनसन ने महान रोमन शासक सिनसिनाटस से अपनी तुलना करते हुए कहा था कि वो जा रहे हैं, सिनसिनाटस की तरह वापस लौट रहे हैं। जॉनसन के इस बयान से उनके विरोधी तभी परेशान दिखे थे। दरअसल जॉनसन ने जो उदाहरण अपने लिए दिए थे, उसमें ये साफ इशारा था कि उनके बिना काम चलेगा नहीं और उन्हें जल्द ही वापस लौटना पड़ेगा।

End of Feed