26 साल की OnlyFans स्टार 17 लोगों के साथ बाली में गिरफ्तार, होटल में करती मिली ऐसा काम

ब्रिटिश OnlyFans क्रिएटर बोनी ब्लू (Bonnie Blue) को बाली में हिरासत में लिया गया है। पुलिस रेड में उनके कंटेंट प्रोडक्शन से जुड़े फिल्मिंग इक्विपमेंट, कॉन्ट्रासेप्टिव और एक गाड़ी मिली है। अधिकारियों का कहना है कि यह मटीरियल इंडोनेशिया के सख्त एंटी-पॉर्नोग्राफी कानूनों का उल्लंघन हो सकता है। जहां कुछ लोग को और हिरासत में लिया गया।

Who is OnlyFans star Bonnie Blue: इस हफ्ते की शुरुआत में बाली में ब्रिटिश OnlyFans क्रिएटर बोनी ब्लू ( Bonnie Blue) की गिरफ्तारी ने इंडोनेशिया में अश्लील चीजों पर लंबे समय से लगी पाबंदियों को सवालों के घेरे में ला दिया है। 26 साल की बोनी (असली नाम Tia Billinger) अभी कस्टडी में हैं। उनको एक रेड के बाद गिरफ्तार किया गया। अब जहां अधिकारी रेड के दौरान इकट्ठा किए गए सबूतों की जांच कर रहे हैं। रेड पोर्नोग्राफी से जुड़े राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट प्रोडक्शन पर की गई।

bonnie

ब्रिटिश OnlyFans क्रिएटर बोनी ब्लू को बाली में हिरासत में लिया गया। (Photo- बोनी ब्लू/इंस्टाग्राम)

कुटा में रेड के साथ गिरफ्तारी

इंडोनेशियाई पुलिस 5 दिसंबर को कुटा में एक हॉलिडे प्रॉपर्टी में घुसी। पुलिस को पता चला था कि होटल में सेक्शुअली एक्सप्लिसिट मटीरियल बनाया जा रहा है। ऐसे में रिपोर्ट होने पर रेड डाली गई।

End of Feed