अमेरिका का विरोध, लेकिन फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की तैयारी में ब्रिटेन, बोला- इजराइल ने शर्तों को पूरा नहीं किया

ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डेविड लैमी ने कहा कि फलस्तीन राष्ट्र की मान्यता की घोषणा रविवार को प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर द्वारा की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और फ्रांस सहित अन्य देश भी फलस्तीन राष्ट्र को मान्यता देने की तैयारी कर रहे हैं।

Britain on Palestine: अमेरिका के विरोध के बावजूद ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन को राष्ट्र के रूप में रविवार को मान्यता दिए जाने की उम्मीद है। ब्रिटेन का मानना है कि इजराइल ने गाजा में युद्ध के संबंध में रखी गई शर्तों को पूरा नहीं किया है। हालांकि, अभी यह कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है, लेकिन ब्रिटेन को उम्मीद है कि इससे गाजा में संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक दबाव बढ़ सकता है, साथ ही दीर्घकालिक शांति का मार्ग प्रशस्त करने में भी मदद मिलेगी।

britain

ब्रिटेन ने कहा-इजराइल ने गाजा में युद्ध के संबंध में रखी गई शर्तों को पूरा नहीं किया। (Photo- AP)

उपप्रधानमंत्री ने की बड़ी घोषणा

ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डेविड लैमी ने कहा कि फलस्तीन राष्ट्र की मान्यता की घोषणा रविवार को प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर द्वारा की जाएगी। बता दें कि लैमी इस महीने की शुरुआत तक विदेश मंत्री थे। उन्होंने 'स्काई न्यूज' से कहा, 'फलस्तीन राष्ट्र को मान्यता देने का कोई भी फैसला, अगर आज बाद में लिया भी जाए, तो इससे रातोंरात फलस्तीन राष्ट्र नहीं बन जाता।'

End of Feed