Britain Election: 'आई एम सॉरी...' ब्रिटेन चुनाव में ऋषि सुनक ने मान ली हार, बनने जा रही लेबर पार्टी की सरकार

Rishi Sunak defeat in Britain Election: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव की मतगणना अबतक जारी है। सामने आ रहे रुझानों में विपक्षी लेबर पार्टी 300 सीट जीतती दिख रही है। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 61 सीटें मिल सकती हैं। इस बीच ऋषि सुनक ने अपनी हार मानते हुए कहा है कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।

Rishi Sunak defeat in Britain Election: ब्रिटेन के आम चुनाव के नतीजे आने से पहले ही प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए जनता से खेद जताया है। बता दें, आम चुनाव की मतगणना अबतक जारी है। सामने आ रहे रुझानों में विपक्षी लेबर पार्टी 300 सीट जीतती दिख रही है। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 61 सीटें मिल सकती हैं।

Rishi Sunak defeat in UK Polls

ऋषि सुनक ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है और मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत की बधाई देने के लिए फोन किया है। उन्होंने कहा, आज ब्रिटेन की सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से बदलेगी। उन्होंने कहा, अब मैं लंदन जाऊंगा और चुनाव के नतीजों की समीक्षा करूंगा। उन्होंने कहा, मुझे खेद है। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। बता दें, ब्रिटेन में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं।

End of Feed