दिल्ली में जुटे BRICS देशों के सूरमा, पीएम मोदी बोले-बदलते दौर में सुरक्षा सहयोग बढ़ाना वक्त की मांग

PM Modi BRICS NSA Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने बदलते वैश्विक हालातों में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के खतरों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को गहरा करने का आह्वान किया।

PM Modi BRICS NSA Meet: 'बदलते वैश्विक परिदृश्य' के बीच आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) देशों के सुरक्षा प्रमुख जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSAs) और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने आज की अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थितियों में वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स समूह की बढ़ती भूमिका पर विशेष जोर दिया।

PM Modi BRICS NSA Meet

BRICS NSA बैठक

उभरती टेक्नोलॉजी और आतंकवाद पर हुआ मंथन

यह महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस पारंपरिक सुरक्षा के साथ-साथ गैर-पारंपरिक खतरों पर था। इसमें आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती हुई तकनीकों से जुड़े जोखिमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

End of Feed