ब्राजील: तख्तापलट और हत्या की प्लानिंग...सुप्रीम कोर्ट ने सैन्य अधिकारियों को सुनाई सजा, राष्ट्रपति लूला के खिलाफ रच रहे थे साजिश

राष्ट्रपति लुईज इन्सियो लूला दा सिल्वा को सत्ता से हटाने के साथ ही मारने का भी प्लान था, जिसका अब खुलासा हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय के पैनल ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 27 साल और तीन महीने जेल की सजा सुनाई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने इस आपराधिक काम का नेतृत्व किया था।

President Lula News: ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के एक पैनल ने मंगलवार को उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों और एक संघीय पुलिस अधिकारी को तख्तापलट की कोशिश और राष्ट्रपति लुईज इन्सियो लूला दा सिल्वा व अन्य अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने का दोषी पाते हुए 24 साल जेल की सजा सुनाई।

lula

ब्राजील में तख्तापलट और हत्या की प्लानिंग (Photo-AP)

किसके इशारे पर हुआ ये?

सितंबर में सर्वोच्च न्यायालय के पैनल ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 27 साल और तीन महीने जेल की सजा सुनाई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने इस आपराधिक काम का नेतृत्व किया था। 2022 के चुनाव को खराब करने की कोशिश की थी, जब लूला ने बोल्सोनारो को हराया था। उस समय, पैनल ने अन्य करीबी सहयोगियों को भी सजा सुनाई थी। इनके बारे में न्यायाधीशों ने कहा था कि वे 'कोर ग्रुप' का हिस्सा थे।

End of Feed