काबुल में जहां आकर रुकते थे चीनी अधिकारी, वहां हुआ बम से हमला, तीन की मौत, 21 लापता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 12, 2022, 11:42 PM IST

तालिबान के सत्ता में आने के बाद से आफगानिस्तान की हालत और बिगड़ती दिख रही है। काबुल में कई बार हमले हो चुके हैं, जिसमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इस बार चीन के लोगों को निशाना बनाया गया है। इस हमले में तीन की मौत की खबर है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक होटल में बम से हमला हुआ है। इस होटल में चीन के अधिकारी और व्यापारी अक्सर आकर रुकते थे। इसे चीनी अधिकारियों के पनाहगाह के रूप में जाना जाता है। इस होटल में पहले बम ब्लास्ट करते हुए हमलावर अंदर घुस गए और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 21 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हमले के समय होटल में काफी लोग थे।

kabul hotel blast

काबुल के एक होटल में ब्लास्ट

दोपहर को हुआ हमला

End of Feed