'ट्रंप टैरिफ' के बाद 'ड्रैगन' का करारा जवाब, 6 अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध; ड्रोन निर्यात पर भी सख्ती

China US Tension: अमेरिका की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद चीन ने छह अमेरिकी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही, अमेरिका को ड्रोन के निर्यात पर नियंत्रण भी लगाया है।

China US Tension: वॉशिंगटन द्वारा हाल में लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ कई आर्थिक कदमों की घोषणा की। इनमें अमेरिका को ड्रोन के निर्यात पर नियंत्रण और छह अमेरिकी कंपनियों के साथ कारोबार पर रोक लगाना शामिल है।

Trump Xi Jinping

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अमेरिका की यात्रा करने की संभावना के बीच दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मध्य तनाव बढ़ रहा है, जबकि मई में बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात के दौरान रिश्ते बेहतर होने के संकेत मिले थे।

End of Feed