Bangladesh Violence: अभी और होगा बवाल! उस्मान का हत्यारा कौन? जिसने प्रेमिका से कहा था- कल बांग्लादेश हिला दूंगा

जुलाई 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार को मौत हो गई। गत 12 दिसंबर को ढाका में उन पर जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वह पलटन इलाके में कलवर्ट रोड पर बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा से जा रहे थे।

बांग्लादेश में छात्र से नेता बने शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद एक फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है। हादी को बीते 12 दिसंबर को पुराना पलटन में कैंपेनिंग के दौरान गोली मार दी गई थी। जिसके बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान बीती रात हादी की मौत हो गई। हादी की मौत की खबर आते ही बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए। कई जगहों से हिंसा की खबरें आई हैं। इस बीच हादी की मौत को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हादी की हत्या फैसल करीम मसूद नाम के युवक ने की थी। वह शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की छात्र शाखा का पूर्व नेता है। वहीं, यह भी सामने आया है कि उसने हादी को गोली मारने से एक दिन पहले ही अपनी प्रेमिका के सामने अपने इशारे जाहिर किए थे। उसने अपनी गर्लफ्रैंड से कहा था, कल कुछ ऐसा करूंगा कि पूरा देश हिल जाएगा।'

उस्मान हादी की मौत के बाद फिर जलने लगा बांग्लादेश।

उस्मान हादी की मौत के बाद फिर जलने लगा बांग्लादेश।

कौन है शेख हसीना की विरोधी हादी का हत्यारा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चुनाव अभियान के दौरान उस्मान हादी को फैसल करीम मसूद नाम के युवक ने गोली मार दी थी। उसने हादी की हत्या के मकसद से ही उनके चुनाव अभियान में शामिल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मसूद ने हादी को गोली मारी तब उसके साथ आलमगीर नाम का एक अन्य युवक भी साथ में था। फैसल मसूद शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की छात्र शाखा का पूर्व नेता है।मसूद को लगभग एक साल पहले एक स्कूल में हुई सशस्त्र डकैती के सिलसिले में विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनमें दावा किया गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने फैसल के माता-पिता,पत्नी और प्रेमिका सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन फैसल अभी तक फरार है।

'कल बांग्लादेश हिल जाएगा'

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया है कि गोली चलने से पहले ही फैसल ने अपनी प्रेमिका मारिया अख्तर लीमा को इस हमले के बारे में संकेत दे दिया था। अखबार डेली जुगंतोर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ढाका के बाहर एक रिसॉर्ट में ठहराते हुए फैसल ने मारिया से कहा था कि अगले दिन वह कुछ ऐसा करेगा कि पूरा बांग्लादेश हिल जाएगा। यह बयान मारिया समेत गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान और जांच से जुड़े सूत्रों से सामने आया। अधिकारियों का कहना है कि इससे पता चलता है कि हादी पर किया गए गए हमले की पहले से ही योजना बना ली गई थी। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि एक पूर्व पार्षद ने हत्या की कोशिश की साजिश रची थी, जिसमें कम से कम 20 लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी की है।

End of Feed