'हमने पूरी की प्रक्रिया, अब भारत की बारी', शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बांग्लादेश का बड़ा बयान

शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए व्यापक छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल हो गई थीं। पांच अगस्त 2024 को उन्होंने देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने जुलाई-अगस्त 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में उनकी भूमिका को लेकर नवंबर 2025 में उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया था।

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर एक बार फिर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। बांग्लादेश के कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमान ने शनिवार को कहा कि शेख हसीना को भारत से वापस लाने के लिए उनकी सरकार ने सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब इस मामले में अगला कदम भारत सरकार को उठाना है। मंत्री के इस बयान के बाद हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत के रुख पर एक बार फिर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

शेख हसीना

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर गहमागहमी तेज।

'प्रथम आलो' अखबार के मुताबिक, असदुज्जमान ने ढाका के बांग्लादेश-चीन मैत्री सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी तरफ से सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। अब भारत को तय करना है कि वह इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

End of Feed