Bangladesh Election: चुनाव जीतते ही शेख हसीना ने भारत की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे, कहा- हमारे बीच अद्भुत रिश्ता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2024, 06:22 PM IST

Bangladesh Election: ढाका में अपने आवास, गणभवन में एक संवाददाता सम्मेलन में, शेख हसीना ने ANI के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत बांग्लादेश का एक महान दोस्त हैं।

Bangladesh Election: बांग्लादेश में शेख हसीना पाचवीं बार पीएम बनने जा रही हैं, उनकी पार्टी चुनाव जीत चुकी है। चुनाव जीतने के साथ ही शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 1971 को याद करते हुए कहा कि भारत के साथ हमारा अद्भुत रिश्ता है। उन्होंने इतिहास में महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान बांग्लादेश का समर्थन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।

End of Feed