जमात-ए-इस्लामी की गोद में खेल रहे नाहिद इस्लाम का भारत विरोधी राग, पीएम तारिक रहमान से मुलाकात के बाद उगला जहर

ढाका स्थित सचिवालय में पीएम तारिक रहमान से मुलाकात और लंच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया।

Nahid Islam News: बांग्लादेश के 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे और वर्तमान में विपक्ष के चीफ व्हिप नाहिद इस्लाम एक बार फिर अपने भारत विरोधी बयानों को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार (23 नवंबर) को ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के बाद नाहिद इस्लाम ने भारत पर सीधे हस्तक्षेप और देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।

Nahid islam

नाहिद इस्लाम का भारत विरोधी राग

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भारत के खिलाफ मोर्चा

ढाका स्थित सचिवालय में पीएम तारिक रहमान से मुलाकात और लंच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा, हमने 5 अगस्त को अवामी लीग को हरा दिया था। अब हमारी असली लड़ाई सीधे भारतीय हस्तक्षेप और वर्चस्व के खिलाफ है। भारत बांग्लादेश को अस्थिर करना चाहता है।

End of Feed