बांग्लादेश में हिंसा: कट्टरपंथियों ने मशहूर हिंदू सिंगर का घर फूंका, पत्नी-बच्चे समेत किसी तरह भागकर बचाई जान

लोकप्रिय लोक बैंक 'जोलेर गान' के लीड सिंगर राहुल आनंदो के घर पर हमला हुआ है और इसे फूंक दिया गया। उनके इस घर पर साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संगीत जगत के लोगों का तांता लगा रहता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में हिंसक छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले जारी
  • कट्टरपंथी हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर लगातार हमले कर रहे हैं
  • ढाका में लोकप्रिय बांग्लादेशी लोक गायक राहुल आनंदो के घर पर आगजनी

Bangalesh Violence: बांग्लादेश में हिंसक छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले जारी हैं। कट्टरपंथी हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर लगातार हमले कर रहे हैं। इन्होंने एकता के ताने-बाने के मजबूत करने वाली हस्तियों को भी निशाना बनाया है। ढाका में लोकप्रिय बांग्लादेशी लोक गायक राहुल आनंदो के आवास में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की गई। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल जो एक सांस्कृतिक कार्यकर्ता भी है, हमले के दौरान किसी तरह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ भाग निकले।

Bangladesh Hindu attacked

राहुल आनंद का घर फूंका

जान बचाकर भागे राहुल आनंदो

लोकप्रिय लोक बैंक 'जोलेर गान' के लीड सिंगर राहुल आनंदो के आवास पर साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संगीत जगत के लोगों का तांता लगा रहता था। 140 साल पुराना यह घर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बांग्लादेश यात्रा कार्यक्रम के पड़ावों में से एक था जब उन्होंने सितंबर 2023 में ढाका का दौरा किया था। लेकिन आज उनका घर पहचान में नहीं आ रहा है। भीड़ ने इस घर को आग के हवाले कर दिया और राहुल को परिवार समेत भागने पर मजबूर कर दिया।

End of Feed