भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तुरंत ढाका बुलाया गया, क्या है मो. यूनुस की मंशा?

दैनिक समाचार पत्र ‘प्रथोम आलो’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की हालिया स्थिति को देखते हुए नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह को आपात आधार पर ढाका बुला लिया गया है।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह विदेश मंत्रालय के आपात बुलावे पर सोमवार रात को ढाका पहुंच गए। सोमवार देर रात मिली रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। दैनिक समाचार पत्र ‘प्रथोम आलो’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की हालिया स्थिति को देखते हुए नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह को आपात आधार पर ढाका बुला लिया गया है।

Yunus bangladesh

मो. यूनुस (PTI)

विदेश मंत्रालय के अनाम जिम्मेदार सूत्रों के हवाले से समाचार पत्र ने बताया है कि इस बुलावे पर हमीदुल्लाह सोमवार की रात को ही ढाका पहुंच गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें द्विपक्षीय संबंधों की हालिया स्थिति पर चर्चा के लिए ढाका बुलाया गया है।

End of Feed