भारत के बैन से बांग्लादेश की निकली हेकड़ी, विशेषज्ञों ने बताया- 6,600 करोड़ रुपये का होगा नुकसान

सीमा पर लैंड कस्टम स्टेशनों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किए गए अन्य सामानों में फलों के स्वाद वाले कार्बोनेटेड पेय, प्रोसेस्ड फूड, कपास और सूती धागे का वेस्ट, प्लास्टिक और पीवीसी तैयार माल और लकड़ी के फर्नीचर शामिल हैं।

Bangladesh Trade Ban: बांग्लादेश से आयात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले से पड़ोसी देश में क्रॉस बॉर्डर ट्रेड प्वाइंट के माध्यम से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (6,600 करोड़ रुपए) मूल्य के सामानों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद की जा रही है। थिंक-टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, 618 मिलियन डॉलर (5,290 करोड़ रुपए) मूल्य के रेडीमेड कपड़ों को अब केवल दो भारतीय बंदरगाहों के माध्यम से सख्त मार्ग का सामना करना पड़ रहा है। इससे बांग्लादेश का भारत के लिए सबसे मूल्यवान एक्सपोर्ट चैनल सीमित हो गया है।

bangadesh yunus

बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

इन सामान पर लगा प्रतिबंध

सीमा पर लैंड कस्टम स्टेशनों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किए गए अन्य सामानों में फलों के स्वाद वाले कार्बोनेटेड पेय, प्रोसेस्ड फूड, कपास और सूती धागे का वेस्ट, प्लास्टिक और पीवीसी तैयार माल और लकड़ी के फर्नीचर शामिल हैं। इन वस्तुओं का कुल मूल्य लगभग 153 मिलियन डॉलर (1,310 करोड़ रुपए) आंका गया है।

End of Feed