Bangladesh Blast: ढाका की एक बिल्डिंग में जबरदस्त ब्लास्ट, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 7, 2023, 09:01 PM IST

Bangladesh Blast: घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है, जब बांग्लादेश की इस बिल्डिंग में अचानक से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद पूरी बिल्डिंग आग लग गई। बचाव कार्य चल रहा है। घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Bangladesh Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार शाम एक इमारत में ब्लास्ट हो गया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।

बांग्लादेश में ढाका के गुलिस्तान इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में हुए विस्फोट में बाद पूरी बिल्डिंग में आग लग गई। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। ब्लास्ट के बाद 11 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने में जुड़ी है। साथ ही बचाव कार्य भी जारी है। घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

End of Feed